धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा वर्ल्ड रिमेंबर्स डे के अवसर पर 108 चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के दिशा निर्देशन में आयोजित वर्ल्ड रिमेंबर्स डे पर सड़क दुर्घटना में डायलॉग को चिकित्सालय पहुंच कर जान बचाने वाले 108 चिकित्सा कर्मियों को स्मृति चिन्ह व माला पहनकर उनका सम्मान किया गया ।
परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल को गोल्डन आवर्स में चिकित्सालय पहुंच कर जान बचाने का काम 108 शिक्षा कर्मी करते हैं विभाग की ओर से ऐसी चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि गुड सेमेरिटन बन हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई तथा 108 चिकित्सा कर्मियों से उनके अनुभव साझा किए गए किस प्रकार वह 24 घंटे सातों दिन अपनी ड्यूटी पर मुस्तैयत रहते हैं और सड़क दुर्घटना में घायलों के जीवन बचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक 108 चिकित्सा कर्मियों को विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर 108 चिकित्सा कर्मीयों ने घायल को चिकित्सालय पहुंचने के अपने अनुभवों को साझा किया कि किस प्रकार उनके द्वारा किसी की जान बचाई गई।
कार्यक्रम में न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर ने कहा कि गुड सेमिरिटन योजना के अंतर्गत घायल को चिकित्सालय पहुंच कर आप सरकार द्वारा पुरस्कार के भागीदार बन सकते हैं। साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत आपको सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर यातायात विभाग की हेड कांस्टेबल बीना सिंह, राजकुमार, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, गुंजन बघेल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
पायलट शैलेन्द्र कुमार पचौरी , सनी तिवारी, सौरभ पराशर, लोकेंद्र परमार, प्रमोद शर्मा, रामदीन शर्मा, देवेंद्र सिंह ,भीकम सिंह ,लोकेंद्र शर्मा , भगीरथ सिंह , देवेश तिवारी, कल्याण सिंह, साहब सिंह सोलंकी , शिनोद , सोनू तिवारी, राजकुमार, पवन सिंह , दिनेश गुर्जर, संजय परमार आदि का सम्मान किया गया हैं।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlights #follower #followerseveryone