तिजारा: भिवाड़ी में 8 माह की बच्ची की मौत, मां पर एसिड पिलाने का आरोप
Tijara, Alwar | May 20, 2026 भिवाड़ी में 8 माह की बच्ची काव्या की बुधवार दोपहर 12:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को कथित तौर पर उसकी मां ने एसिड पिलाया था। यह घटना भिवाड़ी के कप्तान चौक के इलाके में हुई। बच्ची को गंभीर हालत में पहले भिवाड़ी और फिर जिला अस्पताल अलवर भर्ती किया गया था। तीन दिन के इलाज के बाद बुधवार दोपहर को बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।