रावतसर: रावतसर पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
रावतसर पंचायत समिति की विधानसभा की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में प्रधान सरस्वती देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न जन समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉकस्तर अधिकारी व ग्रामीण सरपंच व जन प्रतिनिधि रहे मौजूद। साधारण सभा की बैठक दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुई।