पीएम मोदी बोले- अब अवसरों का प्रदेश बना उत्तर प्रदेश, यूपी में बन रहा दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला ब्रह्मोस!
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए कहा कि आज यूपी देश के विकास को गति दे रहा है। एक समय था जब युवाओं के सामने अवसरों की कमी थी, लेकिन योगी-मौर्य और अन्य नेताओं के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी एक्सप्रेसवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और तेजी से बढ़ते पर्यटन के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला ब्रह्मोस मिसाइल भी अब उत्तर प्रदेश में बन रहा है।
#PMModi #Lucknow #UttarPradesh #YogiAdityanath #BrahMos #OperationSindoor #UPNews
Deoria, Deoria | Nov 23, 2026