महनार: महनार पुलिस ने गोरिगामा गांव से 'पुलिस' लिखी कार से 535 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
महनार थाना की पुलीस ने बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे थाना क्षेत्र के गोरिगामा गांव से वाहन जांच के दौरान एक पुलीस लिखी कार से 535 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।शराब के साथ गिरफ्तार देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र विकास कुमार एवं हाजीपुर जाडूआ निवासी राजू शर्मा के पुत्र रवि कुमार बताया गया है।