महनार: गोपाल पथ वार्ड संख्या 10 में एक युवक को मारपीट कर किया गया गंभीर रूप से घायल, हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर
महनार नगर के गोपाल पथ वार्ड संख्या 10 में शनिवार की दोपहर 1 बजे एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया जंहा से बेहतर इलाज के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। जख्मी नारायण राय के पुत्र मनीष कुमार ने अर्जुन दास एवं नकुल कुमार समेत 4 अन्य को आरोपित किया