महनार: दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर महनार में DM और SP ने किया फ्लैगमार्च
दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बुधवार की दोपहर जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के द्वारा महनार में फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान DM SP ने महनार एसडीओ नीरज कुमार एसडीपीओ प्रीतिश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ महनार के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा भी लिया ।