महनार: हसनपुर जुनैद वार्ड-3 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक महिला समेत 3 लोग जख्मी; महनार CHC में कराया गया भर्ती
महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर जुनैद वार्ड संख्या 3 सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई।मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के एक महिला समेत 3 लोग जख्मी हो गए।मारपीट में जख्मी सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया है।घटना में धनजंय राम ,भाई संजय राम एवं इनकी पत्नी सोनी देवी जख्मी हुई।