बुदनी: अव्यवस्थाओं में उलझा राष्ट्रीय कृषि एक्सपो, खाली कुर्सियों को संबोधित करते दिखे केंद्रीय मंत्री
Budni, Sehore | Mar 24, 2026 केंद्रीय कृषि एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय कृषि एक्सपो अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आया। बड़े स्तर पर प्रचारित इस तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत ही भ्रम और असमंजस के बीच हुई, जिससे आयोजन की साख पर सवाल खड़े हो गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर शुरुआत से ही स्थिति स्पष्ट नहीं रही।