बुदनी: बुधनी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन का प्रयास नाकाम
Budni, Sehore | Feb 20, 2026 इंदौर में कफ सिरप और कथित जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले में बयानबाजी को लेकर बुधनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एवं दो अन्य मंत्रियों के बयान के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश राजपूत के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया गया।