टीकमगढ़: मजना चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाक़े में एक बालिका को जंगल में ले गया था व्यक्ति,गलत काम करने की कोशिश,चौकी में नहीं हुई सुनवाई
मजना चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक बालिका को एक व्यक्ति जंगल में ले गया और उसके साथ ग़लत काम करने की कोशिश की गई।बालिका के परिजनों ने बताया कि वह मजना चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाक़े में कार्यक्रम में आए थे।बालिका खेल रही थी,तभी एक व्यक्ति उसे जंगल में ले गया और व्यक्ति ने बालिका के साथ ग़लत काम करने की कोशिश की।परिजनों को घटना का पता लगा।परिजन बालिका को मजना चौकी ले गए,लेकिन वहाँ उनकी सुनवाई नहीं हुई और पुलिस ने उनको भगा दिया।बताया गया कि बालिका को हाथ में खरोंच आई है।परिजन बालिका को जिला अस्पताल लाए है।