टीकमगढ़: खरगापुर और बल्देवगढ़ के प्रभारी तहसीलदार को किया गया सस्पेंड, सागर कमिश्नर ने जारी किया आदेश
जिले के दौरे पर आए सागर संभागीय कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने जिले की दो तहसीलदारों को सस्पेंड किया है।शुक्रवार को इस संबंध में आदेशजारी किया गया।शासकीय कार्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के चलते खरगापुर और बल्देवगढ़ के प्रभारी तहसीलदारों को निलंबित किया गया है।