सवायजपुर: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने की खुर्रमपुरवा के अग्नि पीड़ितों की मदद
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा हरदोई के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल ने अरवल क्षेत्र के खुर्रमपुरवा में हुए अग्निकांड की खबर पर संज्ञान लेते हुए आपदा अध्यक्ष महेश चंद्र व सुनील सिंह सचिव को अग्नि पीड़ितों की सहायता के लिए निर्देशित किया। इसके बाद इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ितों को राहत सामग्री दी।