सवायजपुर: विधायक रानू सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर पाली में विभिन्न दलों के 147 नेता व कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
पाली नगर के एक मैरिज लान में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की मौजूदगी में कांग्रेस, सपा और बसपा के 147 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर विधायक रानू सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की।