सवायजपुर: पाली की ईदगाह में नमाज अदा कर मांगी गई मुल्क में अमन और शांति की दुआ, सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी रहे तैनात
ईद-उल-फितर का पर्व पाली कस्बे में बृहस्पतिवार को परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों से तैयार होकर मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह मस्जिद पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। मुल्क में अमन-चैन और तरक्की व खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।