सवायजपुर: पालिया गांव के पास ऑटो की टक्कर से घायल साइकिल चालक की इलाज के दौरान हुई मौत
हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास सोमवार को ऑटो की टक्कर से साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल कर रही है।