सवायजपुर: फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित अरवल क्षेत्र के कॉलेजों में पहुंचे एसपी केसी गोस्वामी, देखी व्यवस्थाएं
आगामी लोकसभा चुनाव की निर्वाचन ड्यूटी में आने वाले अर्ध सैनिक बलों और पुलिस कर्मियों के ठहरने हेतु अरवल थाना क्षेत्र में चिन्हित कॉलेजों का पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने बुधवार शाम को निरीक्षण किया। एसपी केसी गोस्वामी ने इन कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।