कोंडागांव: एक पेड़ शहीदों के मां के नाम के तहत फरसगांव पुलिस ने शहीदों के घर जाकर परिजनों के साथ किया गया वृक्षारोपण
शुक्रवार को जिले में पोदला उरसकना वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ शहीदों के मां के नाम" के तहत एसपी वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वृषारोपण किया गया।फरसगांव पुलिस एसडीओपी अनिलकुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू ने थाना स्टाप के साथ पतोड़ा, चिचाड़ी, पाटला, भर्रीपारा, चरकई, भण्डारसिवनी में जाकर परिजनों के साथ वृक्षारोपण किया गया।