कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव, मंत्री लखनलाल देवांगन के रूप में कोंडागांव को मिला नया प्रभारी मंत्री
छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 अगस्त को आदेश जारी करते हुए राज्य के मंत्रियों की जिला प्रभार में फेरबदल किया है। मिली जानकारी अनुसार यह बदलाव बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद किया गया है। नए आदेश के अनुसार वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को कोंडागांव जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।