कोंडागांव: सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ने अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज ने आज ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि असवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें 32% आरक्षण दिया जाए।इसके अलावा बस्तर संभाग में नक्सलवाद समस्या पर स्थाई समाधान और शांति व्यवस्था कायम करने,पेसा कानून में संशोधन कर ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार देने,शासकीय नौकरी में बैकलॉग एवं नई भर्तियों पर आरक्षण रोस्टर लागू करने सहित 20 अन्य मांग की गई है।