कोंडागांव: डोंगरीगुड़ा में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरीगुड़ा में आज दोपहर दो बाईकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है पुलिस के जवानों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में भेलवापदर निवासी सूर्य प्रकाश सोनी तथा ग्राम गागड़ा निवासी ठांकोधर नाग एवं उनके पिता भुलकू नाग घायल हो गए है।