कोंडागांव: समय पर खाना नहीं मिलने से ग्राम चरकई के एक ग्रामीण ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में हुई मौत
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चरकई निवासी झिटकू राम सोरी की कीटनाशक दवा पीने से आज जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक हरियाली त्यौहार के दौरान अत्यधिक शराब पिया हुआ था। वही 8 अगस्त की रात को घर लौटने पर घर में सब्जी नहीं बना था जिससे वह काफी नाराज हो गया और उसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।