कोंडागांव: पुलिस लाइन कोंडागांव में पोदला उरस्कना अभियान अंतर्गत एक पेड़ शहीदों के मां के नाम के तहत हुआ वृक्षारोपण, एसपी हुए शामिल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चीखलपुटी स्थित पुलिस लाइन में 9 अगस्त को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोदला उरस्कना अभियान के तहत शहीदों की मां के नाम एक पेड़ लगाना था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार शामिल हुए। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आज थाना प्रभारीयो द्वारा वृक्षारोपण किया गया।