कुंडा: ग्राम सरियापुर से आत्महत्या के लिए उकसाने वाली महिला को किया गया गिरफ्तार
थाना जेठवारा पुलिस ने ग्राम सरियापुर से सोमवार शाम 5 बजे ममता देवी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला और उसके साथियों के उकसावे पर 10 अप्रैल को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धारा 108 BNS के तहत वांछित अभियुक्ता को जेल भेज दिया है।