भंडरा: सामपुर में कांग्रेस बैठक, पर्यवेक्षक अरशद अयूब बोले- जनता बदलाव के मूड में, संगठन मजबूत करें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 179-सामपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा से पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक मोहम्मद अरशद अयूब ने की।