भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में ज़िला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, 100 प्रकरणों पर हुई सुनवाई
जिले में परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार अगस्त माह के तृतीय गुरुवार को ज़िला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया | जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान लगभग 100 प्रकरणों पर सुनवाई हुई