भीलवाड़ा: डॉ. संजीव शर्मा ने सीएमएचओ का अतिरिक्त पदभार किया ग्रहण, बधाई देने वालों का लगा तांता
भीलवाड़ा के नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का अतिरिक्त प्रभार डॉ. संजीव शर्मा ने आज गुरुवार को सुबह 10:15 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों सहित सीएमएचओ स्टाफ ने डॉ. संजीव शर्मा को पगड़ी व माला पहनाकर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और बधाई प्रेषित की।