भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में करोड़ों की जीएसटी चोरी की सूचना पर रत्नाकर टीएमसी सरिया ग्रुप पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
भीलवाड़ा में DGGI (वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय) टीम की ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। जयपुर से आई अलग अलग DGGI टीमों ने रत्नाकर टीएमसी सरिया ग्रुप के प्लांट और गांधीनगर ओल्ड आरटीओ रोड़ स्थित कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। हथियारबंद कड़ी सुरक्षा के बीच टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।