Public App Logo
80वाँ स्वतंत्रता दिवस | खगड़िया 15 अगस्त 2026... भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और अमर शहीदों को नमन करने का गौरवपूर्ण दिन। खगड़िया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जे.एन.के.टी. इंटरस्तरीय विद्यालय के मैदान में जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा शान से लहराया और पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर, पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता आरती, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजनों और मीडिया बंधुओं की भी गरिमामयी सहभागिता रही। देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रगौरव से सराबोर वातावरण में खगड़िया ने स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित और सशक्त बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। आइए, तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लें। - Khagaria News