15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर मानसी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, झमटा के दलित-महादलित टोले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की।
इस अवसर पर दलित-महादलित टोले के बच्चों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों ध्वजारोहण सामाजिक सम्मान, समानता एवं समावेशिता की भावना का प्रतीक बना। इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों की सहभागिता ने समारोह को विशेष बना दिया।
1 views | Khagaria, Bihar | Aug 15, 2026