#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
*1. थाना मूण्डवा:- कस्बा मूण्डवा में एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने पर सूचना मिलने के बाद मात्र 08 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने एटीएम से 16 लाख की चोरी के प्रयास को किया नाकाम। दो आरोपी भरत एवं अनिल गिरफ्तार किये जाकर परिवहन हेतु एक मोटरसाइकिल एवं एटीएम मशीन तोड़ने में प्रयुक्त औजार जब्त किये गये। आरोपियों ने दिनांक 27.09.2026 की रात्रि में कस्बा मुण्डवा में युको बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। आरोपी भरत पर 8-9 लाख रूपये का कर्ज होने से, Youtube पर वीडियो देखकर एटीएम मशीन को लूटने का प्लान बनाया।*
*2. थाना खींवसरः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा *टांकला टोल प्लाजा के पास हुए जानलेवा हमले का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों मंगलाराम, पदमाराम एवं रिसपालसिंह को गिरफ्तार किया एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो एवं 01 पिकअप गाड़ी जब्त की गई।* दिनांक 06.09.2026 को आरोपियों ने पुरानी रंजिश एवं रॉयल्टी ठेके को लेकर बदला लेने की नियत से हेतराम पर जानलेवा हमला किया गया था। हेतराम के रॉयल्टी ठेके को लेकर दो अलग-अलग गुटों से रंजिश है, जिसके संबंध में थाना खेड़ापा, जोधपुर में 03 प्रकरण दर्ज हैं।
*3. महिला थाना नागौर:-*
*पहली कार्यवाहीः-*
*श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *फर्जी फसल बीमा क्लैम के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 07 आरापियों को किया गिरफ्तार।* उक्त सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पैसों को असली हकदारों को नहीं देकर, कूटरचिज दस्तावेज तैयार कर फर्जी फसल बीमा क्लैम किया। *आरोपियों ने परिवादी के सरहद माडपुरा में आये खेतों पर कूटरचिज दस्तावेज तैयार कर फर्जी फसल बीमा क्लैम कर लाखों रूपये की धोखाधड़ी की गई, जिसका प्रकरण थाना पांचौड़ी पर दर्ज है।*
*दूसरी कार्यवाही:-*
*नाबालिग बालिका के दुष्कर्म के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक नामजद आरोपी नवीन को कस्बा नागौर से किया।* आरोपी ने नाबालिग बालिका को डरा धमका कर, उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
Didwana, Nagaur | Sep 29, 2026