बाह: पिनाहट में चंबल पैंटून पुल तेज आंधी और बारिश के कारण हटा, आवागमन हुआ बंद
थाना पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी पर बने पैंटून पुल को शुक्रवार रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलों ने हिला दिया। पुल अपनी जगह से हट गया, जिससे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह 10 बजे तक पुल पर मरम्मत कार्य जारी रहा।