बाह: सांसद राजकुमार चाहर करेंगे सड़क सुविधा से वंचित बाह के गांवों का दौरा
बाह विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क और मुख्य मार्गों से वंचित हैं। शनिवार को सांसद राजकुमार चाहर सुंसार, गुढ़ा, पिनाहट के क्योंरी, बीच का पुरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा करेंगे। कई सड़कों के निर्माण में वन विभाग भी बाधा बना हुआ है। सांसद चाहर लोक निर्माण विभाग, चंबल सेंचुरी और वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ प्रस्तावित दौरा करेंगे।