महरौनी: लगातार बारिश के कारण जामनी नदी के उफान पर होने से महरौनी नाराहट मार्ग स्थित कुजान घाट पिछले चार दिनों से बंद
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जामनी बांध के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण लगातार जिम्मेदारों द्वारा बीते लगभग चार दिनों से बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।जिसके चलते नदी अपने उफान पर है। वही ग्राम मिदरवाहा स्थित जामनी नदी पर बने हुआ पुल लगभग चार से पांच फीट डूबा होने के चलते बीते लगभग चार दिनों से यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद है।