बिजनौर: गंगा बैराज पर मछलियों का शिकार कर रहे 2 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Sep 25, 2024 बिजनौर में आज बुधवार को देर शाम 6:30 पर वन विभाग की टीम को गंगा बैराज में अवैध रूप से मछली पकड़ने की सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए गंगा बैराज में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से दो कुंटल मछली बरामद हुई है।