बिजनौर: गांव खैराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक का बच्चों को परीक्षा के दौरान नकल करते हुए वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Sep 25, 2024 बिजनौर जनपद में बुधवार को करीब 10 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो हल्दौर ब्लॉक के गांव खैराबाद में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय में तैनात इंचार्ज अध्यापक सुंदरलाल द्वारा परीक्षा के दौरान बच्चों को मोबाइल के माध्यम से नकल कराई जा रही है। विद्यालय की अध्यापिका ने दावा किया है कि यह वीडियो उसने बनाया है।BSA से की शिकायत