बिजनौर: कोतवाली नजीबाबाद मार्ग पर गांव सिकंदरपुर के पास टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में पांच लोग घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 25, 2024 बिजनौर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कोतवाली नजीबाबाद मार्ग पर गांव सिकंदरपुर के पास बुधवार को करीब 2:00 बजे टेंपो व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर जमीला नाम की महिला का उपचार चल रहा है।