इंदौर: द्वारकापुरी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने बीएलओ द्वारा परेशान करने की बात नकारी
Indore, Indore | Dec 10, 2025 इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां दीपक नामक युवक ने कथित रूप से विवाद और तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्रारंभिक सूचनाओं में यह बात सामने आई थी कि दीपक को एक बीएलओ के द्वारा लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा था,जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।