इंदौर: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डालने वाले 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र नगर व रावजी बाजार क्षेत्र से पकड़ा
Indore, Indore | Mar 14, 2024 पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के द्वारा हथियारों की नुमाइश करने और अपनी दहशत दिखाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र नगर व रावजी बाजार क्षेत्र से 5 आरोपियों को पकड़ा है, इन आरोपियों ने चाकू और बंदूक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से ये पोस्ट डाली थी।