इंदौर: कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में 25 व्यक्तियों के लिए ही दी जाएगी अब अनुमति
Indore, Indore | Mar 14, 2024 एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रोटोकॉल और नियमानुसार सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे है। सुरक्षा आडिट की अनुशंसा अनुसार अतिमहत्वपूर्ण एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन के समय एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है। इसके अनुसार वीआईपी लाउंज में अधिकतम 25 व्यक्तियों के लिये ही अनुमति दी जायेगी।