इंदौर: नगर निगम इंदौर के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने BJP परिषद के कार्यकाल में बिना काम किए ₹13लाख भुगतान करने का लगाया आरोप
Indore, Indore | Mar 14, 2024 इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि विधानसभा-2 के वार्ड नम्बर-10 में भवन का निर्माण किया जाना था, लेकिन जिस स्थान पर भवन का निर्माण होना था, वहां पर आजतक कोई भी भवन नहीं बना है। वहीं किसी भी निर्माण कार्य के न होने के बावजूद नगर निगम के द्वारा इस कार्य के लिए 13 लाख रुपए का पूर्ण भुगतान कर दिया गया, जो साफ़तौर पर एक बड़े भ्रष्टाचार को दर्शाता है।