इंदौर: पंचम की फेल निवासी व्यक्ति से 2 बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर वसूले हजारों रुपए, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 14, 2024 तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम के फेल के रहने वाले एक शख्स से नकली पुलिस बनकर रिश्वत लेने वाले आरोपी को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है जबकि एक अन्य साथी की भी तलाश कर रही है। बता दें कि बैतूल का रहने वाला युवक सहयोग गुप्ता और उसके साथी ने नकली पुलिस बनकर फरियादी से हजारों रुपए की रिश्वत ली थी।