Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

संत कबीर नगर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का नीलमणि ने किया भव्य स्वागत संत कबीर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भाजपा नेता नीलमणि ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। नीलमणि ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

MORE NEWS

खलीलाबाद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हजारों वाहनों के काफिले के साथ भव्य स्वागत

संत कबीर नगर के खलीलाबाद में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हजारों वाहनों के काफिले के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मारुति नंदन पाठक और शुभम राय के नेतृत्व में युवाओं एवं छात्र नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में आशुतोष राय, अनूप भारत, बंटी पाठक, ऋषभ सिंह बनकटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

खलीलाबाद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हजारों वाहनों के काफिले के साथ भव्य स्वागत संत कबीर नगर के खलीलाबाद में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हजारों वाहनों के काफिले के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मारुति नंदन पाठक और शुभम राय के नेतृत्व में युवाओं एवं छात्र नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में आशुतोष राय, अनूप भारत, बंटी पाठक, ऋषभ सिंह बनकटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 15, 2026

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अगुवाई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत, डीघा बाईपास बना शक्ति प्रदर्शन का केंद्र

बुलडोजर से पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को नई मजबूती मिलने का जताया विश्वास

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को डीघा बाईपास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, जोश और जनसैलाब का माहौल देखने को मिला।स्वागत समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य उस समय रहा, जब बुलडोजर से क्षेत्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और भाजपा के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभूनाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विनोद राय का स्वागत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और यह ऐतिहासिक स्वागत उसी संगठनात्मक शक्ति का परिचायक है।अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह और सम्मान हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडेय, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदन पाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा, चंद्रचूड़ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अगुवाई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत, डीघा बाईपास बना शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बुलडोजर से पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को नई मजबूती मिलने का जताया विश्वास संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को डीघा बाईपास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, जोश और जनसैलाब का माहौल देखने को मिला।स्वागत समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य उस समय रहा, जब बुलडोजर से क्षेत्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और भाजपा के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभूनाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विनोद राय का स्वागत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और यह ऐतिहासिक स्वागत उसी संगठनात्मक शक्ति का परिचायक है।अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह और सम्मान हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडेय, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदन पाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा, चंद्रचूड़ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 15, 2026

महुली में पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

संत कबीर नगर: जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काली जगदीशपुर निवासी सुजीत कुमार चौधरी ने अपनी पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी संत कबीर नगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि गांव के मनीष, राजू, जयचंद, अंकित सहित अन्य लोगों द्वारा उसकी पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर भी कब्जा करने का प्रयास जारी है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुजीत कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

महुली में पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार संत कबीर नगर: जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काली जगदीशपुर निवासी सुजीत कुमार चौधरी ने अपनी पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी संत कबीर नगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के मनीष, राजू, जयचंद, अंकित सहित अन्य लोगों द्वारा उसकी पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर भी कब्जा करने का प्रयास जारी है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुजीत कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 14, 2026