सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अगुवाई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत, डीघा बाईपास बना शक्ति प्रदर्शन का केंद्र
बुलडोजर से पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन को नई मजबूती मिलने का जताया विश्वास
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को डीघा बाईपास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, जोश और जनसैलाब का माहौल देखने को मिला।स्वागत समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य उस समय रहा, जब बुलडोजर से क्षेत्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और भाजपा के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभूनाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विनोद राय का स्वागत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और यह ऐतिहासिक स्वागत उसी संगठनात्मक शक्ति का परिचायक है।अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह और सम्मान हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडेय, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदन पाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा, चंद्रचूड़ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।