बूंदी: संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने लाखेरी अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | May 22, 2024 संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने लाखेरी स्थित अन्नपूर्णा रसोई निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी रहे और आमजन को शुद्ध भोजन उपलब्ध हो। साथ ही साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जावे। देईखेडा सीएचसी निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने अस्पताल में बेेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।