बूंदी: जिला रसद अधिकारी ने किया उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण,उचित मूल्य दुकानदार लालपुरा व लोईचा का प्राधिकार पत्र निलम्बित
Bundi, Bundi | May 22, 2024 जिला रसद अधिकारी शिवजी राम जाट ने ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार अभी तक उपभोक्ताओं को माह मई 2024 के गेहूं का वितरण नहीं करने वाली उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लालपुरा उचित मूल्य दुकानदार मुकेश कुमार व लोईचा उचित मूल्य दुकानदार राजेन्द्र प्रसाद ने ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। फिर भी राशन का वितरण नहीं किया गया।