बूंदी: बालचन्दपाड़ा आर्युवेद अस्पताल में 9 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 1007 रोगी हुए लाभान्वित
Bundi, Bundi | May 22, 2024 बालचंद पाड़ा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पंचकर्म विशिष्टता केन्द्र में संचालित 9 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ.जैन ने शिविर का निरीक्षण कर उपचाराधीन रोगियों से फीडबैक प्राप्त किये तथा प्रभारी पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुशवाह से शिविर संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा रोगी सुविधाओं को बढ़ाने को कहा