खानपुर: सारोला कलां कस्बे सहित क्षेत्र के गाँवों में 33 KV ग्रिड के रखरखाव कार्य के चलते कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद
सारोला कलां कस्बे सहित क्षेत्र के गाँवों 33 KV ग्रिड के रखरखाव करके चलते कल 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अभियंता श्याम पारेता ने आज मंगलवार को दोपहर 3:30 के लगभग बताया कि आगामी त्योहारों पर रवि की फसल के सीजन को देखते हुए ग्रिड स्टेशन पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा इसीलिए कल बुधवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी ।