शेरघाटी: तूफानगंज-बभण्डीह मार्ग पर पीसीसी सड़क निर्माण शुरू
Sherghati, Gaya | Aug 22, 2026 गया जिले के बभण्डीह क्षेत्र में जर्जर सड़क से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। तूफानगंज-बभण्डीह मार्ग पर पीसीसी सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। लंबे समय से खराब सड़क के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।