खानपुर: खानपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष समापन व विजयादशमी उत्सव पर निकाला भव्य पथ संचालन
कानपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष समापन व विजयदशमी उत्सव पर आज रविवार को शाम 4:00 के लगभग कस्बे में भव्य पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विजयदशमी उत्सव के साथ चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरली भैया द्वारा बौद्धिक से किया गया। उत्सव के पश्चात स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों मे पथ संचलन के लिए निकले ।